महाराजगंज, अप्रैल 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई क्षेत्र के इलाहावास गांव के लखनपुर टोला निवासी जितेंद्र मौर्य (24) की इलाज के दौरान मौके के बाद मामला बिगड़ गया है। यह युवक बीते 3 अप्रैल को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के हबीबगढ़ गांव के पास संदिग्ध हालत में घायल अवस्था में मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो लोग आक्रोशित हो गए। परिजन युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। घर के सामने शव रखकर बड़े अधिकारियों को बुलाने और केस दर्ज करने की मांग करने लगे। मौके पर सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार के साथ सोनौली, बृजमनगंज, कोल्हुई, नौतनवा व पुरंदरपुर पुलिस और पीएसी के जवान पहुंच गए थे। एक सप्ताह पूर्व यह युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिला था। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए नौगढ़ जिल...