प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- कुंडा। नगर पंचायत कुंडा के नरसिंहगढ़ मोहल्ला निवासी गुड्डी देवी पत्नी राम भरोस सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एक मार्च की शाम करीब 5:30 बजे हरकेश उसके घर के दरवाजे पर बैठकर अपने सहयोगियों संग शराब पी रहा था। उसने दरवाजे पर शराब से मना किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता गुड्डी की तहरीर पर पुलिस ने हरकेश और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.