दरवाजे पर शराब पीने को लेकर मारपीट, जान से मारने की धमकी
कन्नौज, अप्रैल 25 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा में बीती रात दरबाजे पर शराब पीने का विरोध करने पर अराजक तत्वों ने एक परिवार के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित ने नामजद समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरायमीरा निवासी अरविन्द कुमार पुत्र मिथलेश ने कोतवाली में मुकदमा लिखते हुए बताया कि 23 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इस दौरान उनके मकान के सामने खाली प्लॉट में कुछ युवक शराब और सिगरेट पीते हुए अश्लील बातें व गालियां दे रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो युवक आगबबूला हो गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने अरविन्द कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनका पुत्र यश बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसे भी पीट दिया । शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.