बेगुसराय, फरवरी 10 -- नावकोठी। थाने के डफरपुर पूर्वी में दरवाजे पर लगी बाइक चोरों ने रविवार को चुरा ली। पीड़ित हरिवंश कुमार के पुत्र सोनू कुमार ने थाने में अज्ञात के विरूद्ध शिकायत दर्ज करायी है। उसने बताया कि टीवीएस अपाची रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर09 ए एच 6527 को रोज की तरह दरवाजे पर लगाकर घर के अंदर सो गए। सुबह में बाइक गायब थी। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वजीत ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.