दरवाजे पर बैठे युवक को पीटा
बांदा, जून 14 -- अतर्रा। दरवाजे पर बैठे युवक को पड़ोसी युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। कस्बे के दामूगंज निवासी रोहित कुमार पुत्र छंगूलाल घर के बाहर बैठकर मोबाइल पर गाना सुन रहा था। तभी पड़ोसी आकाश समेत तीन लोग आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.