दरवाजे पर बैठे मां-बेटे को पीटकर किया घायल
इटावा औरैया, जून 15 -- जसवंतनगर। खेड़ा बुजुर्ग निवासी दिलीप कुमार लोधी ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह अपनी मां महारानी देवी के साथ घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान गांव के तीन नामजद लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। हमले में दिलीप के सिर और नाक में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां महारानी देवी को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मामले में प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.