दरवाजे पर बैठी मां-बेटी से छेड़खानी, दुष्कर्म का प्रयास
मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- देवरियाकोठी, एसं। थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचलों ने दरवाजे पर बैठी मां-बेटी से छेड़खानी की। विरोध करने पर दुष्कर्म का प्रयास किया। चिल्लाने पर पहुंचे पीड़ित महिला के बेटे की भी बुरी तरह से पिटाई कर दी गई। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें अशोक राय, नामा राय, मंजीत राय, राहुल राय, सचिन राय, धीरज राय, विकास राय और जयदीप राय को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। दरवाजे पर 11 साल की बेटी के साथ बैठी थी। इसी दौरान सभी आरोपित आ धमके और छेड़खानी करने लगे। मना करने पर दुष्कर्म करने की नीयत से जबरन उठाकर घर ले जाने लगे। शोर मचाने पर पहुंचे बेटे की आरोपितों ने पिटाई कर दी। ग्रामीणों को जुटते देख सभी आरोपित भाग गए। दरवाजे पर बंधा बकरा को पटक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.