दरवाजे पर बैठी महिला से सोने की चेन उड़ाई
गोपालगंज, अक्टूबर 3 -- गोपालगंज, शहर के अरार मोड़ वार्ड नंबर 28 में शुक्रवार दोपहर दरवाजे पर बैठी द्रौपदी देवी के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन छीनकर हजियापुर मोड़ की ओर फरार हो गए। मामले में उनके बेटे रवि शंकर ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12:11 बजे हुई। बाइक पर सवार दो बदमाशों में एक हेलमेट पहने था। जबकि दूसरा बिना हेलमेट के था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.