देवरिया, दिसम्बर 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरेजी में दरवाजे पर बैठी एक वृद्ध महिला को पिकअप ने रौंद दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरेजी गांव की रहने वाली 60 वर्षीया घेवनी देवी अपने दरवाजे पर सुबह बैठी थीं। इस बीच दरवाजे पर खड़े एक पिकअप का चालक आया और पिकअप को घुमाने लगा। अचानक वह पिकअप की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। महिला की मौत की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और पिकअप की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत मझौलीराज के भगड़ा भवानी मंदिर के समीप पांच दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध की सोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.