भदोही, अप्रैल 11 -- भदोही, संवाददाता। शहर के काशीपुर हरि मस्जिद के पास निवासी साजिद अली ने कोतवाली में तहरीर दिया। कहा कि भाई दरवाजे पर बैठा था। आरोपितों ने बिना किसी बात के कहासुनी, गाली-गलौच करने के साथ ही पीट दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा कायम किया। कहा कि भाई मो. सारिम 10 अप्रैल को दरवाजे पर बैठा था। तभी पड़ोसी सैफ आया और बातचीत करने लगा। आरोपित ने मां, बहन की गालियां देने के साथ ही अपने साथियों अज्जू एवं राजू को बुलाकर मारपीट कर लिया। आरोपितों ने पिटाई के बाद जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.