दरवाजे पर बाइक खड़ी करने को लेकर मारपीट,दो घायल
पीलीभीत, मई 30 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम गौहनियां निवासी शकुंतला देवी नें थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराईं। जिसमे कहा गया कि 28 मई को रात करीब आठ बजे उसका दामाद सुनील अपनी बाइक से पुत्री को विदा कराने आया था। उसने अपनी बाइक घर के पास खड़ी कर दी थी। इसको लेकर पड़ोस के रहने वाले सुंदरलाल ने उसके दामाद से गाड़ी खड़ी करने का विरोध करने हुए गाली गलौच करना शुरू कर दी। सुुदरलाल के पुत्र दीपू,कपिल,वेदपाल ने पहले बाइक पर लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद तीनों लोगों ने सुनील के साथ लांठी डंडों से मारपीट करना शुरू कर दी। बचाने पर आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। शोर होने पर आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.