कौशाम्बी, फरवरी 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली के एदिलपुर गांव निवासी बुदूनलाल पुत्र मैकूलाल ने गाय पाल रखी थी। सोमवार की रात दरवाजे पर गाय को बांधकर बुदूनलाल परिवार समेत अंदर चला गया। रात में चोर गाय खोल ले गए। सुबह बुदून बाहर निकला तो गाय को गायब देख उसके होश उड़ गए। काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...