दरवाजे पर पुलिस को देख सदमे में महिला की मौत
बलिया, मई 31 -- रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। दरवाजे पर पुलिस के जवानों को देखकर एक महिला की सदमे में मौत हो गयी। इस घटना के बाद गांव-घर में मातम पसर गया तथा लोग आक्रोशित हो गये। हालांकि पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी प्रकार मामला शांत कराया।स्थानीय थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी राजेंद्र का गांव के कुछ लोगों से जमीन का लम्बे समय से विवाद चलता है। उनके भाई गुड्डु ने एसडीएम बांसडीह के यहां विवादित जमीन की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उपजिलाधिकारी ने आरआई और लेखपाल से जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। इसी बीच दूसरे पक्ष के द्वारिका और जयराम ने थाने में शिकायती पत्र देकर विवादित जमीन पर रखी गयी गिट्टी को हटाने की मांग की थी। बताया जाता है कि शनिवार की रात करीब आठ बजे थाने के पुलिसकर्मी राजेंद्र के घर पहुंचे। बताया जाता है सिपाहियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.