दरवाजे पर पानी बहाने के विरोध पर मारपीट में छह घायल
मऊ, मई 10 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम अमरसेपुर में शनिवार की सुबह चार पहिया वाहन की धुलाई का पानी घर के सामने बहाने का विरोध करने पर सगे पटीदारों मेंजमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रानीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां एक पक्ष से तीन की हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर घायलों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के ग्राम अमरसेपुर यादव बस्ती निवासी फुलचंद यादव और देवनाथ यादव पुत्रगण स्व.यमुना यादव सगे भाईयों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। शनिवार की सुबह देवनाथ यादव अपने घर के सामने चार पहिया वाहन की धुलाई कर रहे थे। जिसका पानी बहकर पटिदार फुलचंद के दरवाजे पर जा रहा था। जिसका दुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.