गोरखपुर, अप्रैल 28 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के फत्तेपुर में किराए के मकान में रह रहे दंपति को चाकू लेकर धमकी देने पहुंचे एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, बिहार के चकभिखी (थाना मनियारी, मुजफ्फरपुर) निवासी सद्दाम हुसैन परिवार के साथ फत्तेपुर में किराए के कमरे में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी को जानने वाला मोहम्मद साजिद पुत्र हसिबुल्लाह, निवासी चंक अब्दुल बाहिद (थाना काजी मोहम्मद, मुजफ्फरपुर) उनके घर के दरवाजे पर पहुंच गया। आरोप है कि साजिद दरवाजे पर खड़ा होकर गाली-गलौज कर धमकी देने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के पास से एक चाकू बरामद हुआ है। तहरीर के आधार पर पुल...