हाजीपुर, मार्च 14 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता बरांटी थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद बाइक सवार दो अपराधियों ने दरवाजे पर चढ़कर एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक की बांह में लगी, जिससे वह घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर परिजन एवं स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने घायल युवक का इलाज किया। घायल युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के दयालपुर निवासी मुंद्रिका राय के पुत्र सुबोध कुमार बताया गया है। दरवाजे पर चढ़कर फायरिंग किए जाने की सूचना ग्रामीणों ने बरांटी थाना की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बरांटी थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। घटना की जानक...