देवरिया, नवम्बर 21 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। दुष्कर्म पीड़िता के दरवाजे पर चढ़कर आरोपी ने फायर झोंक दिया। असलहा से की गई फायरिंग में दुष्कर्म पीड़िता घायल हो गई। इसके बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपी जेल गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। बताया जा रहा है कि जेल से आने के बाद आरोपी गांव में ही रह रहा था। शुक्रवार की तड़के वह दुष्कर्म पीड़िता के दरवाजे पर पहुंच गया और फाटक खोलने के लिए कहने लगा। आरोप है कि महिला के दरवाजा खोलने से इनकार करने पर आरोपी भड़क गया और उसने असलहा से फायर झोंक दिया। अंधेरा होने के चलते फायरिंग की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया। ताबड़तोड़ हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.