दरवाजे पर चढ़कर दबंगों ने की मारपीट, वीडियो वायरल
देवरिया, अक्टूबर 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। खुखुंदू थाना क्षेत्र के रुपई में रविवार को एक परिवार के दरवाजे पर उचढ़कर दबंगों ने मारपीट की। महिलाओं के साथ ही मारपीट की गई। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। गांव के दो पक्षों में दरवाजे की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के दरवाजे पर पहुंच गए और कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। लाठियां चटकी। आरोपी महिलाओं तक को नहीं बख्से और बेरहमी से उनकी भी पिटाई करने लगे। जो महिलाएं विवाद छुड़ाने गई, उनकी भी पिटाई की गई। पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। परिवार के लोगों का कहना है कि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.