बाराबंकी, मार्च 2 -- बाराबंकी। हैदरगढ़ थाना के चौबीसी गांव में रविवार की रात घर के बाहर मौजूद एक बुजुर्ग पर कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। बुजुर्ग के जमीन पर गिरते ही कुत्तों ने उन्हें कई जगहों पर नोच लिया। उनकी चीख पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण लाठी डंडा लेकर दौड़े तो कुत्ते भाग गए। परिजनों ने घायल बुजुर्ग को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया। यहां उनका उपचार किया गया। कुत्तों के हमलावर होने से ग्रामीणों में दहशत है। रात में कुत्तों ने किया हमला: चौबीसी गांव निवासी राम समुझ(64) पुत्र स्व. बजरंग, रविवार की देर रात घर के पास मौजूद थे। घर के पास रहने वाला कुत्ता भी थोड़ी दूरी पर था। इसी दौरान कहीं से दो तीन कुत्ते और आ गए। कुछ देर बाद कुत्तों के झुंड ने अचानक बुजुर्ग रामसमुझ पर हमला कर दिया। अचानक इस घटना से वह संभल नहीं पाए और नीचे गिर पड़े।...