दरवाजे पर खूंटे में बंधी भैंस की रस्सी काटकर ले गए चोर
हाजीपुर, मई 13 -- लगातार हो रही भैंस चोरी की घटना से महुआ के किसान चिंतित हैं। यहां एक महीने में आधा दर्जन से अधिक भैंस की चोरी कर ली गई। इसके बावजूद चोरी गई एक भी भैंस ना तो बरामद की गई और नहीं चोर ही पकड़ा गया है। जिससे किसान अपने मवेशियों की रक्षा को लेकर रतजगा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- दरवाजे पर बंधी भैंस पिकअप में लाद ले गए बदमाशभैंस चोरी की घटनाएँ बुधवार को यहां महुआ मंगरू चौक अब्दुलपुर मार्ग अवस्थित नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 के मुकेश कुमार राय ने बताया कि दरवाजे पर बंधी सवा लाख की गर्भवती भैंस को चोर रस्सी काटकर रात को ले गए। हालांकि वह जब आधी रात को ही घर से बाहर आए तो भैंस गायब देखकर सन्न रह गए। वह भैंस चोरी हो जाने की सूचना 112 को दी। इस बीच उन्होंने पूरे परिवार और 112 की टीम के साथ भैंस की खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.