मोतिहारी, मई 2 -- मोतिहारी। बलुआ टाल में दरवाजा पर खड़ी स्कॉर्पियों गाडी की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली। चिरैया के निमुईया निवासी समीर सौरभ ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। कहा है कि शुक्रवार शाम वह बलुआ टाल स्थित संबंधी के घर पहुंचा। जहां गाडी खड़ी कर रात मे सोने चला गया। शनिवार की सुबह जब घर से बाहर आया तो देखा की उसकी गाड़ी गायब थी। कहा है कि गाडी में एक टैब, दो क्रेडिट कार्ड, गाडी की कागजात, चार डेबिट कार्ड, 50 हजार रुपए नकदी सहित अन्य कागजात था। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- स्कारपियो से गाय की चोरी, सीसीटीवी में कैद सीसीटीवी फुटेज निकालकर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...