गोरखपुर, दिसम्बर 18 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज क्षेत्र में दरवाजे पर खड़ी एक स्कूल वाहन से चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने बोलेरो वाहन से स्टेपनी चोरी कर लिया और रेडिएटर को क्षतिग्रस्त कर उसमें लगा सामान निकाल लिया। चिलुआताल थाना क्षेत्र के डीहाघाट निवासी राकेश यादव ने पीपीगंज पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अपनी निजी बोलेरो गाड़ी से वह सरस्वती विद्या मंदिर, मानीराम के बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का कार्य करते हैं। प्रतिदिन बच्चों को विद्यालय छोड़ने के बाद वह वाहन को राजाबारी गांव में संदीप जायसवाल के घर के सामने खड़ा करते हैं। गुरुवार सुबह जब वह बच्चों को लेने के लिए वाहन के पास पहुंचे तो देखा कि गाड़ी का एक पहिया पंचर था और स्टेपनी पहिया गायब था। साथ ही वाहन के रेडिएटर को नुकसान पहुंचाया गया था और आगे का सामान भी...