छपरा, मई 6 -- फोटो- 14 तरैया-भटौरा एसएच पर बोलेरो से कुचलने से हुई युवती की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में एसएच 73 मुख्य सड़क पर अनियंत्रित बोलेरो से कुचलने से एक युवती की मौत हो गई है। मृतका अभय सिंह की 20 वर्षीया पुत्री छोटी कुमारी बताई जाती है। उक्त युवती अपने घर के पास खड़ी थी कि मढ़ौरा की ओर से तेजगति से आ रही अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने आकर उक्त युवती को कुचल दिया है जिसमे गम्भीर रूप से घायल हो गई। छपरा सदर अस्पताल में उपचार के क्रम में छोटी कुमारी ने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- मढ़ौरा में तेज रफ्तार बोलेरो ने युवती को मारी टक्कर, हालत गंभीर घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस टीम पहुंची । उधर बोलेरो चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उक्त घटना से परिजनों में कोहराम मच...