बदायूं, मार्च 28 -- कछला गंगा घाट क्षेत्र में दरवाजे के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। कछला गंगा घाट वार्ड संख्या तीन निवासी अजय पुत्र चीकू लाल ने बताया कि वह दोपहर के समय अपनी बाइक दरवाजे पर खड़ी कर घर में खाना खाने चला गया था। कुछ देर बाद जब वह बाहर आया तो बाइक गायब थी। उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.