बरेली, फरवरी 1 -- फरीदपुर। घर के बाहर खड़ी निजी एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। इस दौरान एंबुलेंस में रखा ऑक्सीजन सिलेडर धमाके के साथ फट गया। एक घर भी आग की चपेट में आ गया। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। आग की लपटों के बीच एंबुलेंस से कई धमाके हुए। फरीदपुर के मोहल्ला नहर कोठी स्थित महेश चौधरी के अस्पताल के पीछ वाली गली निवासी शानू गुप्ता अपनी एंबुलेंस निजी अस्पतालों में चलाता है। रविवार को शानू के घर के बाहर एंबुलेंस खड़ थी। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार, खड़ी एंबुलेंस से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। आग की चपेट मे शानू गुप्ता का घर भी आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। आग लगते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसी और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलने पर फरीदपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.