दरवाजे पर आकर मारपीट आधा दर्जन नामजद
बगहा, मई 21 -- रामनगर। गाली गलौज व मारपीट के मामले में नगर के नारायणापुर निवासी हसन साह की पत्नी नजमा खातून ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसी मुहल्ले के इसराफिल साह, राजा उर्फ नौशाद, मुन्नी नेशा, सबरुन नेशा, शबनम खातून समेत आधा दर्जन लोगों को नामजद कराया हैं। पुलिस को दिए बयान में उसने इन लोगों पर लाठी डंडा से लैस होकर दरवाजे पर आने व मारपीट करने तथा आभूषण छीनने का आरोप लगाया है। घटना के पीछे बच्चों के बीच के विवाद को बताया गया हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं। गौरतलब है कि रामनगर पुलिस के द्वारा अपराध पर लगाम लगाने को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाता है इसके साथ ही गश्त भी की जाती है। थानाध्यक्ष श्री कुमार का कहना है कि पुलिस की तरफ से लगातार अभियान चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.