कौशाम्बी, जनवरी 19 -- कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव निवासी मूलभवन पुत्र छोटेलाल ने बताया कि पड़ोसी दिलीप कुमार ने उसका जीना मुहाल कर दिया है। आए दिन वह अकारण गाली-गलौज करता है। पत्नी के साथ तक अभद्रता करता है। पीड़ित की मानें तो 15 जनवरी को भी आरोपी ने बिना वजह गाली-गलौज की। विरोध करने पर जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गया। गाली-गलौज का वीडियो पीड़ित ने बनाकर पुलिस को दिया है। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.