आजमगढ़, मई 1 -- तरवां। क्षेत्र के परमानपुर गांव में घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर गुरुवार की रात चोरी हो गया। शुक्रवार की सुबह परिवार के लोागों को जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सुरेंद्र गिरी ने आठ माह पूर्व ट्रैक्टर अपनी पत्नी पूनम गिरी के नाम से खरीदा था। दरवाजे के सामने ही ट्रैक्टर खड़ा रहता था। आस-पास के लोगों ने बताया कि भोर में ट्रैक्टर स्टार्ट होने की आवाज आई थी। पूनम गिरी ने अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...