गोपालगंज, फरवरी 6 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में गुरुवार की रात तिलक समारोह से लौटकर अपने दरवाजे पर खड़े एक वृद्ध की बाइक के धक्के से मौत हो गई। मृतक गांव के ही 65 वर्षीय जगरनाथ महतो थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। उधर, धक्का मारने वाला बाइक सवार अपनी गाड़ी छोड़कर रात के अंधेरे में फरार होने में सफल रहा। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जगरनाथ महतो गुरुवार की रात गांव में ही आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटने के बाद वे अपने घर के सामने दरवाजे के समीप खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.