आगरा, फरवरी 4 -- सदर बाजार क्षेत्र में मकान के दरवाजे को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। सरस्वती विहार निवासी नरेशचंद शर्मा ने आरोप लगाया कि पड़ोसी गोदन सिंह ने रात में मकान में नया दरवाजा बना लिया। इस पर कॉलोनी के लोगों ने आपत्ति जताई। सुबह बातचीत के लिए पहुंचे लोगों पर गोदन सिंह, नंदू, अरुण कुमार, हरेंद्र कुमार और पत्नी सुनीता सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...