गंगापार, जुलाई 6 -- देर रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले युवक का सुबह दरवाजे के बाहर लटकती सरिया में पतली रस्सी से लटके युवक का शव मिला। पत्नी की सूचना पर पहुंच पुलिस कर्मियों ने शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा। थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत कनेवरा ग्राम पंचायत के भौंसरिया खुर्द गांव निवासिनी निर्मला देवी ने थाने में तहरीर दी कि उसके पति 38 वर्षीय संगमलाल पुत्र रामयतन रविवार रात लगभग 11 बजे घर से बाहर निकले। रात भर घर के अंदर नहीं आए। सुबह दरवाजे के बाहर निकली लोहे की सरिया में पतली रस्सी से लटका उनका शव दिखा। सूचना पर पुलिस कर्मियों संग पहुंच दिघिया चौकी के दरोगा अक्षय कुमार सिंह ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन प्रयागराज भेजा। रस्सी के फंदे से लटके शव के दोनों पैर जम...