औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 24 स्थित बुद्ध विहार कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वार्ड संख्या 14 गाजी मियां के फाटक निवासी वर्तमान पता बुद्ध विहार कॉलोनी खदेरनी देवी, पति कन्हाई राम ने दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में बताया गया है कि बाइक घर के दरवाजे के बाहर खड़ी थी। कुछ देर बाद बाहर निकलकर देखने पर बाइक गायब मिली। परिजनों द्वारा आस-पास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर बाइक चुरा ली। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...