गौरीगंज, मई 3 -- भादर।कोतवाली क्षेत्र रामगंज के धन्जई मजरे सोनारी गांव में दरवाजे के सामने सफाई करने के विवाद में हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर जांच शुरू की है। गांव निवासी प्रेमा देवी पत्नी रामप्रताप यादव का आरोप है कि बीते शनिवार की शाम वह अपने सेहन दरवाजे के सामने साफ सफाई कर रही थी। जिस पर उसके विपक्षी प्रेमा पत्नी रामनरेश व उनके लड़कों रोहित व मोहित ने गाली गलौज शुरू कर दिया। गाली देने से मना करने पर तीनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू की है। यह भी पढ़ें- कूड़ा फेंकने के विवाद में महिला और उसके पति की पिटाई, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...