नोएडा, जनवरी 29 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के अलीवर्दीपुर गांव में बदमाशों ने एक घर के गेट की कुंडी काटकर नगदी और गहने चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस के मुताबिक अलीवर्दीपुर गांव में अरविंद कुमार परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने 21 जनवरी की रात उनके घर के गेट की कुंडी काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी में रखे करीब छह लाख रुपये और लाखों के गहने चोरी कर लिए। चोरी की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित को घटना के बारे में पता चला तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। लेकिन, चोरों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.