दरवाजे का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
गंगापार, मार्च 30 -- शंकरगढ़ के चिकान टोला में बीती रात एक सुनसान घर का ताला तोड़कर घर में रखे 14000 रुपये नकद एवं सोने चांदी के आभूषण सहित लगभग 70000 रुपये का सामान अज्ञात चोरों ने उड़ा दिया। वार्ड नंबर एक, चिकान टोला, नगर पंचायत शंकरगढ़ निवासी मोनू पुत्र स्वर्गीय चिराग अली रविवार को अपने भांजे की शादी में परिवार सहित लालतारा गए हुए थे। रविवार रात घर का ताला टूटा हुआ लोगों ने देखा तो मकान मालिक को सूचना दी। गृह स्वामी ने बताया बेड की अलमारी में रखे नकदी सहित दो जोड़ी चांदी की पायल तथा एक सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया है। पीड़ित के अनुसार, अज्ञात चोरों ने रात के समय घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने शंकरगढ पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.