बागपत, अप्रैल 21 -- बागपत। किरठल गांव में गली में दरवाजा लगाने को लेकर हुई मारपीट में एक युवती सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां दो की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। किरठल गांव निवासी हरीश ने बताया कि वह गांव में अपना मकान बनवा रहा है। उसके पड़ोसी गली में दरवाजा लगाने का विरोध कर रहे हैं। सोमवार सुबह वह गली में अपने मकान का दरवाजा लगाने लगा तो उसके पड़ोसी ने अपने दरवाजे के सामने दरवाजा लगाने का विरोध करते हुए गाली-गलौज करनी शुरू कर दी, इसका विरोध किया तो पड़ोसी ने चार-पांच हमलावरों के साथ मिलकर उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला करते हुए घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- चाचा- भतीजे को लाठी-डंडों से पीटा सिर में डंडा लगने से हरीश, कृष्ण और सृष्टि घायल हो गए है। ग्रामीणों के आने पर सभी...