फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- जहानगंज, संवाददाता। दरवाज लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए, पत्थरबाजी हो गयी। पुलिस ने तीन लोगों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है।भड़ौसा गांव निवासी पप्पू और उनके भाई शाहिद अपने मकान के बाहर गेट लगवा रहे थे तभी दूसरे पक्ष से उमर और इरशाद ने गेट लगाने का विरोध कर दिया। कहा कि यह उनकी जगह है। इसमें वह गेट नहीं लगने देंगे। इसको लेकर उमर ने यूपी 112 को खबर दे दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पूरी स्थिति को समझा। कहा कि यह आम रास्ता है। पुलिस समझा बुझाकर लौट गयी। बाद में दो पक्ष भिड़ गये और पत्थरबाजी हो गयी। पप्पू का आरोप है कि उनके ऊपर दूसरे पक्ष ने पत्थर चलाये। झगड़े की खबर पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पप्पू, शाहिद और उमर को थाने ले आयी। पुलिस तीनो से पूछताछ कर रही है। दोबारा झगड़ा न करें इसको लेकर हिदायत दी गयी है।

हिं...