हापुड़, मार्च 28 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात में दरवाजा लगाने को लेकर हुए विवाद हो गया। आरोप है कि चाचा ने अपने भतीजे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाना देहात में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला कोटला सादात के अब्दुल वाजिद ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने घर के मुख्य द्वार पर दरवाजा लगवा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान उसके सगे चाचा मौके पर आए और दरवाजा लगाने का विरोध किया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। चाचा ने धारदार चाकू से हमला कर घायल कर दिया। चाकू का वार उसकी बाजू में लगने से वह घायल हो गया। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.