नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तम नगर के जीवन पार्क इलाके में दरवाजा जोर से बंद करने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी और उसके बेटे ने 65 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित बाबूलाल सिर पर चोट लगने से घायल हो गया। उन्हें इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने बताया कि छह मार्च की सुबह वह घर के बाहर बैठे थे। पड़ोसी परवीन को दरवाजा जोर से बंद नहीं करने को कहा तो विवाद हो गया। आरोप है कि परवीन और उसके बेटे शुभम ने मारपीट की और पत्थर से हमला कर दिया। डाबड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.