पीलीभीत, मार्च 6 -- होली के दिन पूर्व प्रधान के घर के बाहर उत्पात मचाते हुए तीन युवकों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। घटना के दौरान घर में पुरुष मौजूद नहीं थे। इस मामले में पूर्व प्रधान की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव धरमंगदपुर के रहने वाले बसीबुल्ला पूर्व प्रधान हैं। चार मार्च को बसीबुल्ला अपने भाई मसीबुल्ला का उपचार कराने बरेली गए थे। घर में महिलाएं मौजूद थीं। होली के दिन हुड़दंग मचाते हुए गांव के विकास यादव पुत्र राजेंद्र यादव, रोहित यादव पुत्र कालू यादव और केपी यादव पुत्र कप्तान सिंह यादव ने बसीबुल्ला के घर के सामने उत्पात मचाया। तीनों युवकों ने उनके लाते मारकर घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। इस मामले में बसीबुल्ला पत्नी शाइस्ता बेगम की ओर मुकदमा दर्ज कराया गया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.