भदोही, फरवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। जिले में चोरी की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। गोपीगंज थाना क्षेत्र के होलईपुर गांव में महड़े के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर रखे लाखों रुपये के आभूषण एवं नकद रुपयों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। उक्त गांव निवासी लल्लन गौतम ने तहरीर में कहा कि मकान से सटाकर तीन महड़ा रखा है। जिसमें परिवार संग रहने तथा पशुओं को बांधने का काम होता है। ईंट की दीवार बनाकर महड़ा रखा है और उसमें दरवाजा भी लगा है। तीन फरवरी की रात रात चोरों ने एक से दो बजे के बीच रात में गहरी नींद में होने पर महड़े का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर रखे बाक्स को उठा ले गए। जिसे पड़ोस के एक खेड़ में तोड़कर फेंक दिया। जिसकी जानकारी चार फरवरी की सुबह हुई। चोरों ने बाक्स में रखे सोने का लॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.