देवघर, मार्च 9 -- देवघर,प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के बुतरुवाडीह गांव में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट व छिनतई की गई है। पीड़ित 66 वर्षीय गुडसन यादव की शिकायत पर थाना में गांव के ही दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। बताया है कि 21 फरवरी 2026 की रात करीब एक बजे गांव के अनुप यादव और उसका पुत्र अजय यादव घर पहुंचे। दोनों के हाथ में रॉड और लाठी थे। आरोप है कि दोनों बिना कारण दरवाजे पर लात मारने लगे। शोर सुनकर जब दरवाजा खोला और हल्ला करने से मना किया, तो गाली-ग्लौज करने लगे। आरोप है कि उसी दौरान अनुप यादव ने लोहे के रॉड से दाहिने हाथ पर दो बार वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आरोप है कि उसी बीच अजय यादव ने गला दबाकर जान मारने की कोशिश की। साथ ही उनकी जेब से 850 रुपए छीन लिए और जान मारने की धमकी दी। पीड़ित के हल्ला करने पर आसपास क...