बांदा, जनवरी 4 -- बांदा। संवाददाता नरैनी में शनिवार की देर रात एक महिला के घर में शराब के नशे में युवकों ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसने की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि दो जनवरी की रात करीब नौ बजे के बाद गांव के कुछ युवकों ने शराब के नशे में उनके घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। दरवाजे पर तोड़फोड़ के निशान हैं। उस समय पति घर पर नहीं थे। आरोपी सूना घर समझकर किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने देर रात तक गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इसके बाद भी आरोपी हरकतों से बाज नहीं आए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने राहुल, रवि व लालू निव...