देवघर, दिसम्बर 28 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के रुपसागर सारमूल गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़िता अमावती देवी ने बताया कि पुत्र मिथिलेश पंडित, कमलेश पंडित, शिवेश पंडित व कुलवीर पंडित बाहर रहकर नौकरी करते हैं। शुक्रवार रात भोजन के बाद वह घर में सो गई थीं। देर रात बाथरूम का दरवाजा बंद कर सोने के दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे पर डंडे से प्रहार करना शुरू कर दिया। भयभीत होकर उन्होंने खिड़की से शोर मचाया, जिसपर पड़ोसी पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। घर की जांच करने पर पाया गया कि चोरों ने कमरों में रखे सामान बिखेर दिया और सोने की कानबाली, चेन, अंगूठी, मांगटीका, चांदी की पायल समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ली। सूचना पर एसडीपीओ अशोक कुमार, प्रभारी थाना प्रभारी रामानुज सिंह, एसआई दिनेश राय, एएस...