रांची, दिसम्बर 10 -- रांची। रांची के मधुकम निवासी अशोक राम के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत दो लाख रुपए के जेवरात व सामान चुराकर फरार हो गए। घटना आठ दिसंबर की है। इस संबंध में अशोक राम ने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अशोक ने पुलिस को बताया कि वह सात दिसंबर की रात घर पर ही थे। इस दौरान चोर उनके घर का दरवाजा तोड़कर घुसा और अलमीरा में रखे 27 हजार नगदी के अलावा मोबाइल, सोने व चांदी के जेवरात के अलावा एटीएम कार्ड लेकर फरार हो गया। इसकी जानकारी उन्हें आठ दिसंबर को हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.