दरवाजा तोड़कर घर में घुसे, महिला महिला को जख्मी किया
गोंडा, जून 30 -- खरगूपुर। दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। परसौरा महेशपुर गांव की निवासी गायत्री देवी पत्नी दिलीप कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर गांव के रमाशंकर शुक्ल, उनका भाई रामविलास शुक्ल व मुकेश शुक्ल ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दरवाजा तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध घर में घुसकर हमला, धमकी व तोड़फोड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर घायल को अस्पताल भिजवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.