गुमला, मार्च 5 -- गुमला। जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के ढोलबीर गांव में दरवाजा गिरने से तीन वर्षीय आयुष सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार दोपहर की है। घायल बच्चा अनतुनी सोरेन का पुत्र बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार बच्चा घर में खेल रहा था। इसी दौरान नए घर के निर्माण के लिए दीवार से सटाकर रखा गया दरवाजा अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद परिजनों की मदद से बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.