भदोही, फरवरी 10 -- गोपीगंज, हिंदुस्तान संवाद। नगर के चुड़िहारी मोहाल वार्ड संख्या 17 में दरवाजा खोलने के विवाद में मारपीट हो गई। इस दौरान हुए पथराव में सात लोग घायल हो गए। मोहाल निवासी मोहम्मद नसीम ने थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। बताया कि उनके पुस्तैनी मकान के पीछे नगर पालिका की गली है। गली में उनके मकान में एक दरवाजा पहले से स्थित है। अपनी सुविधा अनुसार उनके अन्य भाई भी दरवाजा खोल रहे थे। इससे नाराज पड़ोसी ने रोक टोक किया। मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस विवाद सुलझा कर चली गई, लेकिन काम के दौरान पड़ोसी परिवार के साथ अपने मकान के उपर से पथराव करने लगे। पथराव की घटना मे एक पक्ष से मोहम्मद नसीम, समीम मोहम्मद, शाहिद, शबनम व अन्य घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया। जहां हालत चिंताजनक होने पर नसीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.