दरभंगा स्टेशन रोड में अब खड़ी नहीं होंगी बसें
दरभंगा, मई 29 -- दरभंगा, संवाद सूत्र। दरभंगा स्टेशन रोड दुकानदार संघ ने चौथे दिन विश्वविद्यालय थाने की पुलिस की ओर से ठोस आश्वासन मिलने के बाद दुकानें खोल दी। थाना प्रभारी ने कहा कि स्टेशन के सामने वाली सड़क पर अब बसों को खड़ा नहीं किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलने का निर्णय लिया। बताते चलें कि गत सोमवार की देर रात स्थानीय दुकानदार और बस मैनेजर के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में दुकानें बंद कर दी गयी थीं। दुकानदारों का कहना था कि थाने में आवेदन देने व आश्वासन के बावजूद रात में अवैध रूप से बसों की पार्किंग की जाती है। यह भी पढ़ें- दरभंगा स्टेशन रोड में अब खड़ी नहीं होंगी बसें कहा जाता है कि सोमवार की रात में एक बस कंपनी के मैनेजर ने बस की अवैध पार्किंग से रोकने पर दुकानदारों के साथ मारपीट की थी। इसके बाद दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.