दरभंगा से RJD के अनिल झा हारते-हारते जीते, BJP के सर्वेश सिंह दूसरी वरीयता से MLC सीट नहीं बचा पाए
पटना, अक्टूबर 29 -- Darbhanga MLC Election Result: बिहार विधान परिषद की दरभंगा स्नातक सीट के मौजूदा विधान पार्षद और भाजपा कैंडिडेट सर्वेश कुमार सिंह को राजद के अनिल झा ने 450 वोट के पतले अंतर से हरा दिया है। मतगणना में ज्यादातर समय अनिल झा से आगे रहे सर्वेश कुमार एलिमिनेशन राउंड में दूसरी वरीयता के मतों की गिनती में मात खा गए। सर्वेश आखिरी तीन कैंडिडेट के बीच में भी 1046 वोट से आगे थे, लेकिन जब तीसरे नंबर पर रहे जन सुराज पार्टी के इम्तियाज के बैलट से दूसरी वरीयता के वोट ऊपर के दोनों कैंडिडेट को ट्रांसफर हुए तो अनिल ने सर्वेश को पराजित कर दिया। 2020 के चुनाव में सर्वेश भाजपा से बगावत करके निर्दलीय लड़े थे और जेडीयू के कैंडिडेट दिलीप चौधरी को हराकर पहली बार सदन में कदम रखा था। 8 सीटों के चुनाव में 7 के नतीजे पहले ही आ गए थे। जन सुराज पार्टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.